बस्ती में तेज आधी,पानी के कारण हुए हादसे में एक महिला की मौत, प्रशासन मौके पर पहुँचकर राहत का दिया आश्वासन

 

बस्ती जिले के हरैया तहसील क्षेत्र के ग्राम कुर्दा में बुधवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान एक पेड गिरने से 62 वर्षीय महिला कबूतरा देवी की मृत्यु हो गई। कबूतरा देवी गांव निवासी रामदीन की पत्नी थीं। वह बुधवार शाम लगभग चार बजे अपने घर के सामने स्थित बाग के पास मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के दबाव से एक विशाल पेड़ अचानक गिर पड़ा जिससे दबकर वृद्ध महिला की मृत्यु हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही हरैया तहसील के कर्मचारी अधिकारी मौके पर पहुँचकर दैवी आपदा के तहत परिजनों को आर्थिक सहायता राशि को देने के निर्देश दिए गए वही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

 

 

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh