बस्ती भाजपा कार्यालय में पदयात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

 

रिपोर्ट:- अभिषेक कुमार

 

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बस्ती में जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में आगामी 4 नवंबर को गोरखपुर में आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पदयात्रा की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में आयोजित होने वाली यह पदयात्रा 4 नवंबर को सुबह 11 बजे महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होगी। इसके बाद गोलघर होते हुए काली मंदिर तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा में बस्ती जिले से विधायक, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने और पदयात्रा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह को संयोजक, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गौतम को सह-संयोजक तथा जिला मंत्री राकेश शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह, अमृत कुमार वर्मा, प्रेम प्रकाश चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह, प्रदीप निषाद, दिव्यांशु दुबे, विकास बरनवाल, पंकज मिश्रा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh