प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत वसूली सुनिश्चित करायें:आयुक्त

 

 

बस्ती / मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व वसूली एवं राजस्व कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुयी। समीक्षा करते हुए उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत वसूली सुनिश्चित करायें। उन्होने कहा कि बी., सी., डी. श्रेणी वाले विभाग कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य को पूर्ण करें, जिससे जिले की रैंक बेहतर हो सकें। उन्होने चकबन्दी वादों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि चकबन्दी से संबंधित मामालों को नियमानुसार शीघ्रअतिशीघ्र निस्तारित करें। उन्होने धारा 24, 116, 67 की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होने यह भी कहा कि अविवादित वरासत से संबंधित लम्बित प्रकरणों को नियमानुसार निस्तारित किया जाय।
उन्होने यह भी निर्देश दिया कि माहवार कार्ययोजना तैयार कर राजस्व वसूली करें ताकि वर्ष के अन्त में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत वसूली हो सकें। उन्होने राज्यकर, स्टाम्प व रजिस्टेªषन, आबकारी, सम्भागीय परिवहन, विद्युत, मण्डी, खाद्य सुरक्षा विभाग आदि अन्य विभागों की गहन समीक्षा किया। उन्होने सिद्धार्थनगर मण्डी परिषद में मछली मण्डी स्थापित कराये जाने का निर्देश संबंधित को दिया है। कानून व ट्रैफिक व्यवस्था से संबंधित प्रकरणों में पुलिस उप महानिरीक्षक दिनेश कुमार पी. ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।
बैठक का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पाण्डेय ने किया। इसमें जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, संतकबीर नगर के महेंद्र सिंह तंवर, सिद्धार्थनगर के डा. राजा गणपति आर, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, संतकबीर नगर के सत्यजीत गुप्ता, सिद्धार्थनगर के डा. अभिषेक महाजन, एडीएम प्रतिपाल चौहान, संतकबीर नगर के जयप्रकाश, सिद्धार्थनगर के उमाशंकर, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर प्रभाकर सरोज, सम्भागीय परिवहन अधिकारी रविकान्त शुक्ल सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।
———–

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh