पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

 

अवध लाइव न्यूज

 

बस्ती। शुक्रवार को डॉ. यशवीर सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी लाइन की उपस्थिति में पुलिस लाइन बस्ती में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों की अनुशासन, वेशभूषा एवं परेड की गुणवत्ता का जायजा लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, बैरकों की व्यवस्था एवं रख-रखाव का भी निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा पुलिस कर्मियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा अदर्ली रूम किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों की समस्याओं एवं विभागीय मामलों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं बेहतर कार्यशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh