पांच दिवसीय मूर्ति प्रांण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भंडारे के साथ संपन्न

पांच दिवसीय मूर्ति प्रांण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भंडारे के साथ संपन्न

रखौना,बस्ती: कुदरहा ब्लाक के तिघरा गांव में मां दुर्गा के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पांचवे दिन बुधवार को पांच दिवसीय कार्यक्रम भंडारे के साथ संपन्न हुआ। मुख्य यजमान बालरूप गौंड के नेतृत्व में मूर्ति स्थापना एवं भंडारे का आयोजन हुआ।। मां दुर्गा जी मंदिर तिघरा घाट में दिनांक 21 मार्च से 25 मार्च तक कलश यात्रा, शोभायात्रा, मूर्ति स्थापना, विशाल भंडारा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में तन मन धन से सहयोग एवं प्रतिभाग करने वाले क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य नागरिकों, ग्राम सभा के सभी व्यक्तियों, कार्यक्रम को गति देने में सहयोग करने वाले ग्राम सभा के नवयुवक साथियों,मातृ शक्तियों के सभी के अथक प्रयास से मां दुर्गा जी का मंदिर बनकर तैयार हुआ था,वैदिक विधि विधान, मंत्रोच्चार से समस्त कार्यक्रम भंडारे के साथ संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए राहुल निषाद,बलवंत निषाद,तेज बहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह,अलगू निषाद, विष्णु निषाद,सीतारम निषाद, हिरावन निषाद, रामकिशोर गौड़, संतोष सिंह, दीपक सिंह,अंकित सिंह, सत्येंद्र सिंह,रमेश चौधरी, अजय सिंह,संतराम चौधरी, लालू निषाद,राम जीत निषाद,भदेसर निषाद,अर्जुन यादव, घनश्याम यादव, रामसुभग, रामचंद्र मौर्य,राम शब्द गौड़,राम सेवक मौर्य, राकेश निषाद,मिर्ची मौर्य,राम सहाय मौर्य,हनुमान निषाद,मनीष मौर्य, सुनील मौर्य, शोभा निषाद, राम संजीवन, बुद्धिराम निषाद सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh