निपनिया की बेटी आराध्या वर्मा ने CBSE में रचा इतिहास 

निपनिया की बेटी आराध्या वर्मा ने CBSE में रचा इतिहास

बस्ती। जनपद बस्ती के हर्रैया तहसील अंतर्गत ग्राम निपनिया की होनहार छात्रा आराध्या वर्मा ने CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 491 अंक (98.2%) हासिल किए हैं। इस उत्कृष्ट सफलता के साथ उन्होंने न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

लखनऊ स्थित कुंवर ग्लोबल स्कूल की छात्रा आराध्या ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

आराध्या वर्मा, ग्राम निपनिया निवासी सेवानिवृत्त

प्रधानाध्यापक श्री राम मगन की पोती एवं श्री शिव कुमार की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया है। लखनऊ में रहकर पढ़ाई करने के बावजूद उन्होंने अपने पारिवारिक संस्कारों को बनाए रखते हुए यह मुकाम हासिल किया।आराध्या की इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने उनकी इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh