दबंग कर रहे हैं कब्जे की कोशिशः न्याय की मांग
बस्ती। नगर पंचायत बभनान निवासी दो सगे भाईयों सच्चिदानन्द जायसवाल और देवानन्द जायसवाल पुत्र विपिन जायसवाल ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री के साथ ही अनेक सम्बंधित अधिकारियों को पत्र देकर अपने बैनामाशुदा जमीन के रक्षा की गुहार लगाया है।
भेजे पत्र में दोनो सगे भाईयों ने कहा है कि वे वार्ड न० 12 दीन दयालनगर, नगर पंचायत बभनान, के निवासी है। उनकी आबादी के जमीन पर जो गेट न०222 रेलवे क्रासिंग के पास स्थित है। उनकेे पिता विपिन जायसवाल ने अस्वस्थ होने के कारण अपने पुत्रों को बैनामा कर दिया। भूमि कि चौहदद्दी 38 फुट चौड़ा उत्तर से दक्षिण 80 फिट लम्बा पूरब से पश्चिम 282.43 वर्ग मीटर है। यह नगर पंचायत में दर्ज और आवासीय परियोजना की भूमि है। इस जमीन पर जबरदस्ती भोला पुत्र वंशीधर, शैल जायसवाल पत्नी भोला, आशीर्वाद उर्फ सनद पुत्र भोला गुड़िया व संतोष पुत्रीगण वंशीधर निवासीगण वार्ड न०-12 सुरती हट्टा बभनान, थाना गौर 6 से 7 लोगो को बाहर से बुलाकर जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लेना चाहते हैं। मना करने पर मार पीट गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दे रहे है। जबकि उक्त जमीन का विवाद न्यायालय में विचारधीन है । दोनों सगे भाईयो ने अपनी बैनामाशुदा जमीन को दबंगों से बचाने और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है।

