रिपोर्ट:- अभिषेक कुमार
बस्ती। बेगम खैर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने बस्ती पहुंचे डुमरियागंज से भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साधा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर राहुल गांधी के लाठीचार्ज संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने प्रदर्शनकारियों के रवैये पर सवाल उठाए।
जगदम्बिका पाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने का अवसर दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी हिंसा के लिए उकसाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे सीजेपी हो या राहुल गांधी, हिंसा के माध्यम से अराजकता पैदा करने की कोशिश की जा रही है।
भाजपा सांसद ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित अभद्रता का मुद्दा उठाते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और कहा, “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे।” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस सीजेपी से लड़ रहे हैं और उन्हें लगता है कि सीजेपी उनकी जगह ले रही है।
जगदम्बिका पाल के इस बयान से दिल्ली में प्रदर्शन और राहुल गांधी के आरोपों को लेकर सियासी बहस तेज होने के संकेत हैं।

