जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, जिला सचिव कुलदीप सिंह ने स्काउट टीम को किया सम्मानित

जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, जिला सचिव कुलदीप सिंह ने स्काउट टीम को किया सम्मानित

 

बस्ती ( अवध न्यूज लाइव)  जिला विद्यालय निरीक्षक/ जिला मुख्यायुक्त भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती संजय सिंह और जिला सचिव लीडर ट्रेनर कुलदीप सिंह ने प्रथम रोवर रेंजर जम्बुरी छत्तीसगढ़ में बैंड पार्टी के रूप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्काउट टीम को अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, सहायक लीडर ट्रेनर अजय वर्मा के नेतृत्व झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इण्टर कालेज के स्काउट वेद प्रकाश, हिमांशु प्रजापति, रोहित कुमार, विशाल गौतम, अभय प्रताप चौधरी, शिवम यादव, कृष्ण गुप्ता, आदित्य अग्रहरि, सत्यम चौधरी, अमन प्रजापति, प्रियांशु कुमार, आयुष,आदर्श, जय चंद, घनश्याम, शिवेंद्र मौर्य, हर्षराज, अभय आदि स्काउट बैंड पार्टी के सदस्य के रूप में शामिल रहे। इस अवसर पर जिला संस्था बस्ती के जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय, ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट विजय, प्रमोद, ट्रेनिंग काउंसलर गाइड नंदिनी, मुस्कान,गरिमा, प्रियंका, संजना कुमारी, संजना लोग मौजूद रहे।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh