बस्ती / दुर्गा पूजा मेला और मूर्ति विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने रविवार को तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जीआईसी परिसर में पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद जीआईसी से शास्त्री चौक तक पैदल भ्रमण कर मेला क्षेत्र की व्यवस्थाएं देखीं। इसके बाद अमहट घाट पहुंचकर मूर्ति विसर्जन के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।
इसके बाद उन्होंने अमहट घाट पर पहुंचकर विसर्जन के दौरान सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला और विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल,मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी, मानसी दहिया, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार,राजेश यादव, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



