
बस्ती /भानपुर तहसील सभागार में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में किया गया। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार ने बताया कि तहसील दिवस में कुल 56 शिकायते प्राप्त हुई, जिसमे से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों से संबंधित मामलों को तत्परता से निस्तारण करायें।
अमित सिंह बस्ती

