बस्ती जिले में आपूर्ति विभाग व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गैस की कालाबाजारी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19 गैस सिलेंडर बरामद किया है जिसमें 3 खाली और 16 भरे बरामद किया गया।
आपूर्ति विभाग व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त संत कुमार पुत्र रामकृपाल और संतोष पुत्र जयराम को बस्ती टोल प्लाजा से 200 मी0 पहले सन इण्डेन एजेंसी के पास से डिलीवरी वैन व उसमें रखे 19 (3 खाली व 16 भरे) सीलेन्डर के साथ गिरफ्तार किया गया ।

