बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह ने सोमवार को थाना नगर के प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद यादव को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए ‘गृह मंत्रालय भारत सरकार का अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ का पदक-चिह्न लगाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद यादव को सम्मान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों का विशेष महत्व है। सम्मान मिलने से पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ता है और वे अपने दायित्वों का और अधिक निष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित होते हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद यादव को भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।


