इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सरस्वती पूजा व विद्यारंभ संस्कार, 23 जनवरी को भव्य आयोजन

इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सरस्वती पूजा व विद्यारंभ संस्कार, 23 जनवरी को भव्य आयोजन

 

बस्ती।इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक कैलाशनाथ दूबे ने बसंत पंचमी एवं गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय परिसर में 23 जनवरी, शुक्रवार को सरस्वती पूजा एवं विद्यारंभ संस्कार का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस आयोजन को लेकर विद्यालय में उत्साह और धार्मिक वातावरण देखने को मिल रहा है।

प्रबंधक कैलाशनाथ दूबे ने कहा कि बसंत पंचमी का पर्व ज्ञान, विद्या और संस्कार का प्रतीक है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय में मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नन्हे बच्चों का विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे इस शुभ अवसर पर अपने बच्चों के साथ विद्यालय परिसर में उपस्थित होकर आयोजन का हिस्सा बनें।

उन्होंने जानकारी दी कि इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की यह विशेष परंपरा रही है कि बसंत पंचमी के दिन प्रवेश लेने वाले पहले छात्र से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। इसके साथ ही इस दिन प्रवेश लेने वाले अन्य छात्रों को भी विशेष छूट प्रदान की जाती है। यह पहल शिक्षा को अधिक सुलभ और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की जाती है।

कैलाशनाथ दूबे ने कहा कि विद्यालय केवल किताबी शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्मार्ट क्लासेज की व्यवस्था है, जहां प्रशिक्षित और अनुभवी शिक्षक विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में प्ले-वे से लेकर कक्षा 12वीं तक के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभिभावक इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने पाल्यों का प्रवेश सुनिश्चित करा सकते हैं।

अंत में प्रबंधक ने कहा कि इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh