*अनियंत्रित ट्रक की चपेट मे आने से पिता पुत्री सहित 3 की मृत्यु*
बस्ती जिले के गौर थाना छेत्र के गौर – बभनान मार्ग पर कोठवा गाँव के निकट दुर्गा प्रतिमा देखकर घर जा रहे पिता और दो पुत्रीयां पीछे से आ रही ट्रक की चपेट मे आ गए जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर गढ़ुढ़े मे पलट गयी जिसमे तीनो की मौके पर मृत्यु हो गयी।
पुलिस के अनुसार कल रात्रि कोठवा निवासी राजेश यादव अपने दो पुत्रियों के साथ रामापुर दुर्गा प्रतिमा स्थल पर भंडारे मे खाने गया था कि सड़क पार करते समय वह चपेट मे आ गया काफ़ी देर बाद परिजन घर वापसी नहीं करने पर तलाश किया तो पता चला कि तीनो मृतक ट्रक के नीचे दबे हुए थे।
पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकलकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

